जोकीहाट: डुमरिया गांव में आग लगने से 6 घर जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चहटपुर पंचायत के डुमरिया गांव में आग लगने से 6 घर जल कर राख हो गया है। जिससे लाखों की संपत्ति का नुक़सान हुआ है। उसके साथ घर में रखा चार लाख रूपया नकदी भी जलकर राख हो गया।इधर अग्नि पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। ।आग लगने का कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।