टोंक: जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत शांतिभंग के मामले में 200 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | May 30, 2025 टोंक जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार टोंक जिला पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 392 पुलिस कर्मियों की 100 टीमों के द्वारा 371 स्थान पर दबीश दी गई। इनमें 200 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट में कुल 45 प्रकरण दर्ज कर 43 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया।