टोंक: जिला प्रमुख सरोज बंसल ने राजकीय आवास पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Tonk, Tonk | May 29, 2025 टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल ने गुरुवार को राजकीय जिला प्रमुख आवास पर विभिन्न गांवों से पधारे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जिला प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।