अलीराजपुर: आलीराजपुर में निकली गो सम्मान यात्रा, गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग
आलीराजपुर में सैकड़ों गो भक्तों ने गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए राजवाड़े से कलेक्टर कार्यालय तक गो सम्मान यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने सरकार को ज्ञापन सौंपा और गाय के सम्मान की अपील की।