Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image
image

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स विरोधी दिवस पर पंचकूला पुलिस ने दिया संदेश : ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत सेक्टर-16 में 20 नशा पीड़ितों का शुरू कराया गया निःशुल्क उपचार, मौली गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक पंचकूला/ 26 जून:- अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स विरोधी दिवस के अवसर पर पंचकूला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने व्यापक अभियान को और अधिक तेज करते हुए जिले में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा पंचकूला को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत लगातार नशा विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना, नशा पीड़ितों को उपचार उपलब्ध करवाना तथा समाज को इस गंभीर समस्या के प्रति जागरूक करना है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी भीम सिंह ने अपनी टीम के साथ सेक्टर-16 स्थित लेबर चौक पर नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-6 पंचकूला के सहयोग से एक विशेष ड्रग्स अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान तथा नशे से बाहर निकलने के उपलब्ध सरकारी उपचार और पुनर्वास सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अभियान के दौरान 20 नशा पीड़ित व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार शुरू करवाया गया, ताकि उन्हें नशे की लत से बाहर निकालकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इसी कड़ी में पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र के मौली गांव में पंचकूला पुलिस के नशा मुक्ति अभियान से जुड़ी एएसआई शिवानी अपनी टीम के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों या उनके परिजनों को अब डरने या झिझकने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे। पंचकूला पुलिस ऐसे व्यक्तियों का पूरी तरह निःशुल्क इलाज और पुनर्वास सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना या सहायता के लिए पंचकूला पुलिस की ड्रग इन्फो हेल्पलाइन 7087081100 एवं 7087081048 तथा मानस हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करें। पुलिस द्वारा प्राप्त प्रत्येक सूचना को पूर्ण गोपनीयता के साथ लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला पुलिस केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई ही नहीं कर रही, बल्कि नशे के शिकार लोगों को नई जिंदगी देने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। ऑपरेशन मैदान 2.0 के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को इस जन अभियान से जोड़कर पंचकूला को नशामुक्त जिला बनाना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और अपने परिवार, समाज तथा आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026

MORE NEWS

🚩🚩🚩🌹🌺🌺 ॥ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चैः॥ 🌹🌺🌺🏵️🌸💐💐🍁🍁🍁 (माँ कालका के आज के श्रृंगार दर्शन)। व (मनसा देवी)  जय माँ काली कालका वाली 🌻🌻🌻🌺🌺🍂🙏🙏🙏Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 27-6-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://www.instagram.com/p/DaErPzjAfjp/?igsh=N3hoMHZmNHZvcWNn

🚩🚩🚩🌹🌺🌺 ॥ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चैः॥ 🌹🌺🌺🏵️🌸💐💐🍁🍁🍁 (माँ कालका के आज के श्रृंगार दर्शन)। व (मनसा देवी) जय माँ काली कालका वाली 🌻🌻🌻🌺🌺🍂🙏🙏🙏Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 27-6-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://www.instagram.com/p/DaErPzjAfjp/?igsh=N3hoMHZmNHZvcWNn

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  ने श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए

पंचकूला, 26 जून 2026
हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रोहताश जांगड़ा ने सेक्टर-4, पंचकूला स्थित बोर्ड के मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली।

  श्रम निरीक्षक (कल्याण), श्रम कल्याण अधिकारी, उप श्रम आयुक्त (कल्याण),बैठक में उप-अधीक्षक, सहायक ( स्थापना शाखा) तथा प्रोग्रामर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान श्रमिकों के कल्याण एवं हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष श्री रोहताश जांगड़ा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं तथा उनके कल्याण के लिए सरकार एवं बोर्ड पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा श्रमिकों के हितों की अनदेखी अथवा कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें तथा उन्हें बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं। श्री जांगड़ा ने कहा कि बोर्ड का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पित भाव से कार्य करें ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से श्रमिक कल्याण के प्रति संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए पंचकूला, 26 जून 2026 हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रोहताश जांगड़ा ने सेक्टर-4, पंचकूला स्थित बोर्ड के मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। श्रम निरीक्षक (कल्याण), श्रम कल्याण अधिकारी, उप श्रम आयुक्त (कल्याण),बैठक में उप-अधीक्षक, सहायक ( स्थापना शाखा) तथा प्रोग्रामर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान श्रमिकों के कल्याण एवं हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष श्री रोहताश जांगड़ा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं तथा उनके कल्याण के लिए सरकार एवं बोर्ड पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा श्रमिकों के हितों की अनदेखी अथवा कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें तथा उन्हें बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं। श्री जांगड़ा ने कहा कि बोर्ड का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पित भाव से कार्य करें ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से श्रमिक कल्याण के प्रति संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026

पिंजौर-कालका-पंचकूला में मॉनसून से पहले सख्ती: ड्रेनेज, नदियों और आपात व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखने के आदेश
#pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

पिंजौर-कालका-पंचकूला में मॉनसून से पहले सख्ती: ड्रेनेज, नदियों और आपात व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखने के आदेश #pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

Panchkula, Panchkula | Jun 26, 2026

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स विरोधी दिवस पर पंचकूला पुलिस ने दिया संदेश : ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत सेक्टर-16 में 20 नशा पीड़ितों का शुरू कराया गया निःशुल्क उपचार, मौली गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक पंचकूला/ 26 जून:- अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स विरोधी दिवस के अवसर पर पंचकूला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने व्यापक अभियान को और अधिक तेज करते हुए जिले में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा पंचकूला को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत लगातार नशा विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना, नशा पीड़ितों को उपचार उपलब्ध करवाना तथा समाज को इस गंभीर समस्या के प्रति जागरूक करना है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी भीम सिंह ने अपनी टीम के साथ सेक्टर-16 स्थित लेबर चौक पर नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-6 पंचकूला के सहयोग से एक विशेष ड्रग्स अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान तथा नशे से बाहर निकलने के उपलब्ध सरकारी उपचार और पुनर्वास सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अभियान के दौरान 20 नशा पीड़ित व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार शुरू करवाया गया, ताकि उन्हें नशे की लत से बाहर निकालकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इसी कड़ी में पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र के मौली गांव में पंचकूला पुलिस के नशा मुक्ति अभियान से जुड़ी एएसआई शिवानी अपनी टीम के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों या उनके परिजनों को अब डरने या झिझकने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे। पंचकूला पुलिस ऐसे व्यक्तियों का पूरी तरह निःशुल्क इलाज और पुनर्वास सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना या सहायता के लिए पंचकूला पुलिस की ड्रग इन्फो हेल्पलाइन 7087081100 एवं 7087081048 तथा मानस हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करें। पुलिस द्वारा प्राप्त प्रत्येक सूचना को पूर्ण गोपनीयता के साथ लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला पुलिस केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई ही नहीं कर रही, बल्कि नशे के शिकार लोगों को नई जिंदगी देने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। ऑपरेशन मैदान 2.0 के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को इस जन अभियान से जोड़कर पंचकूला को नशामुक्त जिला बनाना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और अपने परिवार, समाज तथा आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। - Panchkula News