घाटमपुर: घाटमपुर पुलिस ने खुद उठाई कावड़, कांवड़ियों को सीमा के बाहर सुरक्षित पहुंचाया
सड़क हादसे में घायल हुए कांवड़ियों के बाद सतर्क हुई पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।पैदल लौट रहे कांवड़ियों को सुरक्षित उनकी सीमा से निकालने के लिए पतारा और घाटमपुर के चौकी इंचार्ज ने न सिर्फ उनका नेतृत्व किया,बल्कि खुद भी उनकी कांवड़ उठाकर उनके साथ पैदल चले।थाना प्रभारी ने रविवार रात 7:30 बजे बताया कांवड़ियों को सजेती थाना सीमा तक सुरक्षित निकाला गया है।