घाटमपुर: घाटमपुर में यमुना के कहर के बीच विधायक ने नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, बांटी राहत सामग्री
घाटमपुर में यमुना का कहर देखने को मिल रहा है।यमुना उफान पर है और खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, जिससे घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिसके चलते राहत और बचाव कार्य जारी है। रविवार दोपहर 3:00 बजे घाटमपुर विधायक सरोज कुरील नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने राहत सामग्री भी वितरित की।