शाहबाद: कटरा के भाजपा नेता को दबंगों ने पीटकर किया घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपकमल राठौर को भूमि विवाद के चलते दबंगों ने गाली गलौज किया और मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा के रहने वाले भाजपा नेता दीप कमल राठौर के साथ घटना घटित हुई।