शाहबाद: महाशिवरात्रि, होली और रमजान को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
गुरुवार की शाम पांच बजे कोतवाली परिसर में महाशिवरात्रि, होली रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्राइम इंस्पेक्टर शिव गोपाल ने त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे से मनाने की अपील की है। इस मौके पर सभासद, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।