शाहबाद: दिलावरपुर के पास से पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सांडी रोड पर दिलावरपुर मोहल्ले के निकट कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उपनिरीक्षक अनिल कुमार के अनुसार वह कस्बे के महुआटोला चुंगी से क्षेत्र की तरफ जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से 312 बोर का तमंचा और 2 जीवित कारतूस बरामद हुए।