शाहबाद: सागर ढाबे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल
शाहाबाद कोतवाली के सागर ढाबे के पास गुरुवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीरेंद्र पुत्र रामदास निवासी बर्रा थाना रामचंद्र मिशन रिश्तेदारी से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था तभी दुर्घटना हुई।