शाहबाद: शाहजहांपुर मार्ग पर चोकर मिल के पीछे खनन में प्रयोग किए जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को राजस्व विभाग की टीम ने पकड़ा
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर मार्ग पर हरियाली बाजार के आगे एक चोकर मिल के पीछे से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना राजस्व विभाग को पहले से ही थी। गुरुवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे राजस्व विभाग की टीम ने छापेमारी करके मिट्टी खनन में प्रयोग की जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।