शिवपुरी नगर: जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई
शिवपुरी जिले के पोहरी निवासी राहुल गुप्ता ने आज मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। राहुल गुप्ता ने आरोप लगाया कि 19 जुलाई की रात उनकी ग्राम मचाखुर्द स्थित कृषि भूमि पर कुछ लोग कथित तौर पर अवैध कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई