निज़ामाबाद: सरायमीर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बांस-बल्ली के सहारे चल रही सप्लाई, लोगों की जान खतरे में
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सरायमीर स्थित रामलीला मैदान की गली में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां सैकड़ों घरों को बिजली आपूर्ति बांस-बल्ली और लकड़ी के अस्थायी खंभों के सहारे की जा रही है करीब 800 मीटर लंबे इस मार्ग में सड़क किनारे दीवारों और अस्थायी सहारों के जरिए बिछाई गई बिजली की केबल जगह-जगह से कटी और जर्जर हालत में है।