खिरकिया: मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: खिरकिया समेत जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तारीखें घोषित
Khirkiya, Harda | Oct 23, 2026 हरदा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलनों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दो तिथियां निर्धारित की गई हैं। पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 नवंबर 2026 को देवउठनी ग्यारस यानी तुलसी विवाह के अवसर पर आयोजित होगा।