प्रतापगढ़: सदर मोड़ पर नशे में धुत कार सवार ने 3 वाहनों को टक्कर मारने के बाद पुलिस बैरियर तोड़ा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
नगर कोतवाली के सदर मोड़ पर शराब के नशे में धुत्त कार सवार ने तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद पुलिस बैरियर को तोड़ दिया। रविवार सुबह 8 बजे TSI सुधांशु पाठक ने बताया की कार सवार नशे में धुत था और उसे दौडाकर चिलबिला से हिरासत में लिया गया और कार सीज कर दी गयी है।उन्होंने बताया की शनिवार देर रात घंटा घर की तरफ से आ रही करने तीन वाहनों को टक्कर मारी थी।