झुंझुनू: रजिया गेस्ट हाउस में मुस्लिम न्याय मंच की हुई बैठक, कांग्रेस प्रभारी के सामने कल मुस्लिम समाज की जताएंगे दावेदारी
झुंझुनू में मुस्लिम न्याय मंच की रजिया गेस्ट हाउस में गुरुवार को 2:00 बजे के आसपास झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई, बैठक में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जन शामिल हुए, बैठक में निर्णय लिया गया कि झुंझुनू विधानसभा के चुनाव में मुस्लिम समाज की दावेदारी जताएंगे, शुक्रवार को कांग्रेस प्रभारी के सामने मुस्लिम समाज के लोग दावेदारी जताएंगे।