झुंझुनू: बीड़ में बेकाबू होकर सड़क पर पलटी पिकअप, एक बाइक को भी लगी टक्कर
झुंझुनू सदर थाना अंतर्गत बीड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 7:00 के आसपास तेज गति से चलती हुई फुस से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई, सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार को भी टक्कर लगी, हालांकि बाइक सवार को चोट नहीं आई मगर बाइक और पिकअप गाड़ी दोनों क्षतिग्रस्त हो गई पिकअप सवार वहां से फरार हो गया, सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और अवरुद्ध रास्ते को खुलवाया