झुंझुनू: रोड नंबर तीन पर बुधवार देर रात एक कार चालक ने गधा गाड़ी को टक्कर मारी, गधा गाड़ी के हुए टुकड़े
झुंझुनू के रोड नंबर 3 पर बुधवार रात करीब 11:00 के आसपास एक तेज गति से चलती हुई कार ने सड़क पर चल रहे गधा गाड़ी को टक्कर मार दी, गधा गाड़ी सवार कूद कर दूर गिर गया और गधा गाड़ी के टुकड़े हो गए, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची सैकड़ो की संख्या में भीड़ भी जमा हुई, आपसे समझाइश करके मामले को शांत किया गया, गनीमत रही जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।