बैरसिया: भोपाल के शाहपुरा में चाय-नाश्ते की दुकान पर कुर्सी को लेकर विवाद
भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में चाय-नाश्ते की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। गाली देने से मना करने पर एक ऑटो चालक ने युवक के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और दाहिने हाथ की हथेली पर चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।