पट्टी: पट्टी तहसील में अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता को लेकर हुई तालाबंदी
पट्टी तहसील में तैनात अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील गेट पर ताला जड़ दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। इस दौरान बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पट्टी कोतवाल की कार्यशैली किसी के हित में नहीं है ना तो उनसे फरियादी और ना ही अधिवक्ता संतुष्ट है। अधिवक्ता रवि सिंह के साथ अभद्रता हुई।