पट्टी: आई लव मोहम्मद साहब पर चल रहे बवाल को लेकर पट्टी इलाके में पुलिस रही सतर्क, मस्जिदों पर लगाई गई सुरक्षा
वर्तमान समय में आई लव मोहम्मद साहब को लेकर पूरे भारत में जगह-जगह दंगे फसाद हो रहे हैं। इलाके में शांति व्यवस्था कायम रहे जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पट्टी की जामा मस्जिद पर दोपहर 2:00 बजे से सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगा दी गई थी। पुलिस के दो सशस्त्र जवान मस्जिद गेट पर सुरक्षा देते हुए नजर आए। इसी तरह आसपुर देवसरा इलाके में भी मस्जिदों पर सुरक्षा रही।