गाज़ियाबाद: खोड़ा पुलिस ने बिहार निवासी चोरी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुईं 4 बाइक और 2 चोरी के मोबाइल
खोडा पुलिस ने बिहार निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की 4 बाइकें व चोरी के 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपी निखिल मांझी का आपराधिक इतिहास है, जिस पर विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं।