गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी क्षेत्र में पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ACP ने दी जानकारी
निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित पैंगा गांव में दिवाली की देर रात गली में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव व फायरिंग के मामले में पुलिस ने 7 नामजद व कुछ अन्य अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर एसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।