गाज़ियाबाद: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
मिशन_शक्ति_अभियान_5 के अंतगर्त पिंक बूथ टीमों द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की सभी थानों की एंटी रोमियो टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।