गाज़ियाबाद: लोनी थाना क्षेत्र के शिव बिहार मेट्रो स्टेशन के पास चलती कार में लगी आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
गाजियाबाद के लोनी में दिल्ली सहारनपुर रोड पर शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से निकलती आग की लपटों को देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। समय रहते कार में मौजूद लोगों ने कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।