गाज़ियाबाद: थाना खोड़ा पुलिस टीम ने 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुए 4 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन
थाना खोड़ा पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार निखिल मांझी नाम के 1 शातिर अभियुक्त को नेहरू गार्डन खोडा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिल व 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।