हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के लखौंदा गांव में दबंगों ने अपना खेत जोतने पहुंचे वकील के साथ की अभद्रता, दी जान से मारने की धमकी
शनिवार की सुबह 9 बजे थाना कुरारा के लखौदा गांव में अपने खेत की जुताई करने पहुंचे वकील के साथ दबंगों ने अभद्रता कर गालीगलौज की। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जनपद जालौन के थाना कदौरा के उदनपुर गांव निवासी एडवोकेट मानिक सिंह यादव ने बताया कि उनके भाइयों की जमीन थाना कुरारा के लखौदा और पड़ई गांवों में हैं।