हमीरपुर: मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक की
शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि जहां पर भी सत्यापन करने में प्रधान/सचिव आदि के फर्जी हस्ताक्षर कर रिपोर्ट लगाई गई है या गलत सत्यापन रिपोर्ट दी गई है, इनकी जांच कर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए।