हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव में गैर इरादतन हत्या के मामले में 2 सगे भाइयों को अदालत ने सुनाई 10 वर्ष की सजा
शुक्रवार देर शाम 8 बजे पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार तेरह साल पूर्व कुरारा थानाक्षेत्र के भौली गांव में पानी भरने के विवाद के बाद वृद्ध को सगे भाइयों ने पीटा था। जिसकी दौरान इलाज मौत हो गई थी। विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) स्वाति ने दोष साबित होने पर दोनों को दस वर्ष का कठोर कारावास व 15-15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।