हमीरपुर: पटकाना मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम का लोगों ने किया विरोध, अधिशासी अभियंता से की शिकायत
सरकारी कार्यालयों, कॉलोनियों को छोड़कर शहर के आम उपभोक्ताओं के दरवाजे पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम कार्यदायी संस्था ने तेजी से शुरू कर दिया है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। शनिवार की सुभाष 9 बजे शहर के पटकाना मोहल्ले में मीटर लगाने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना कि पुराने मीटर के साथ ही नया मीटर लगाया जाए।