हमीरपुर: मुख्यालय के मेरापुर में गोसाईं बाबा के स्थान पर मान्यता पूरी होने पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ
शनिवार की सुबह 11 बजे से प्राकृतिक आपदा से निवारण की मान्यता पूरी होने पर गोसाईं बाबा स्थान पर भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमे स्थानीय लोगों समेत सैकड़ो लोगों भंडारे का प्रसाद चखा है। शहर के मेरापुर स्थित गोसाईं बाबा स्थान में भंडारे के आयोजक रामबाबू सेवक, रविशंकर,मानसिंह, जीतेलाल, कल्लू,राजू हरिकिशन,शिव शंकर, पुत्तर, बबली, जगभान आदि ने बताया।