प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
........................
आज दिनांक 23 जून 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा प्रशासनिक परंपरा एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा , प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता ,नालंदा से नालन्दा जिला का प्रभार विधिवत रूप से ग्रहण किया गया।
प्रभार ग्रहण करने के उपरान्त जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित सभी विकासात्मक एवं जनहितकारी कार्यों को निरंतरता प्रदान करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वित रूप से कार्य करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता ,प्रभारी उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, , विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला नजारत शाखा उपसमाहर्ता,जिला स्थापना शाखा उपसमाहर्ता , वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Nalanda, Bihar | Jun 23, 2026