बहरोड़: बहरोड़ कोतवाली से फरार तीन आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार और एक की तलाश जारी
Behror, Alwar | Sep 6, 2026 बहरोड़ कोतवाली थाने से फरार हुए तीन आरोपियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले का रविवार को दोपहर 12 बजे खुलासा एडिशनल एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।