अजीतमल: बच्चों से भरी स्कूली बस रोककर तोड़फोड़, दो युवक गिरफ्तार, चालक से विवाद के बाद बस में घुसे आरोपी और शीशे तोड़े
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस को बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में रोक लिया। चालक से गाली-गलौज और विवाद के बाद दोनों युवक बस में घुस गए और शीशों में तोड़फोड़ कर दी। बच्चों से भरी बस में अचानक हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई। बच्चे डरकर सहम गए। हालांकि किसी छात्र के चोटिल होने की सूचना नहीं है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने