Ambala Media:" श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से भक्तिमय हुआ अंबाला
अंबाला से धार्मिक आयोजन की बड़ी खबर...
अंबाला शहर के नजदीक प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर के पास सोहनलाल स्कूल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया।
कथा व्यास आचार्य पंडित संजय भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं के साथ पूतना वध प्रसंग सुनाया।
इसके बाद गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और ब्रजवासियों की आस्था से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भव्य भोग और धार्मिक झांकी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का आशीर्वाद लिया।
कथा स्थल पर भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण कृष्णमय और भक्तिमय बना रहा।
अंबाला मीडिया — खबरें ही खबरें।
अंबाला से बड़ी खबर किसानों के लिए बड़ी पहल
किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
किसान जागरूकता अभियान में मृदा जांच, एआई तकनीक और फसल पंजीकरण पर किया जागरूक
Ambala, Ambala | Aug 13, 2026