कानपुर: थाना नवाबगंज अंतर्गत आजाद पार्क के पास नाले में मिला युवक का शव
मंगलवार शाम 6:00 बजे थाना नवाबगंज अंतर्गत आजाद पार्क के पास नाले में युवक की लाश मिलने पर क्षेत्र में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि,नाले में युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।