कानपुर: शादी की सालगिरह के दिन युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
रावतपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को शादी की सालगिरह के दिन घरेलू विवाद के बाद नशेबाजी में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे सोमवार मंगलवार दिन रात्रि 1:00 बजे युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने मंगलवार 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।