कानपुर: मूलगंज थाना क्षेत्र में पत्नी ने फोन पर पिता से बेटी की बात न कराने पर पिता ने की आत्महत्या
मूलगंज थाना क्षेत्र में पत्नी ने बेटी से फोन पर बात ना कराने पर सोमवार मंगलवार मध्यरात्रि युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर युवक का शव निकाला गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने मंगलवार 10:00 बजे बताया कि,पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।