डिंडौरी: चटुवा गांव में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन करते एक जेबीसी मशीन को ज़ब्त किया, कोतवाली पुलिस को सौंपा
डिंडौरी जिले के चटुवा गांव में खनिज विभाग ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर कार्यवाही करते हुए एक जेबीसी मशीन को मुरूम उत्खनन करते हुए जब्त किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शनिवार दोपहर 2:30 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खनिज विभाग ने अग्रिम कार्यवाही को लेकर एक जेबीसी मशीन को पुलिस थाना कोतवाली के सुपुर्द किया।