विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
विभूतिपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 8.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।