विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड के बेलसंडी तारा में जदयू की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न, नीतीश सरकार बनाने का निर्णय
बेलसंडी तारा स्थित एक निजी परिसर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की पंचायत स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष मालबाबू राय ने की, जिसमें 2025 से 2030 तक एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल ने बिहार में पुनः सुशासन स्थापित की अपील।