विभूतिपुर: विभूतिपुर के बेलसंडी तारा पेठिया गाछी के पास सड़क दुर्घटना, तीन घायल, एक रेफर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ पर बेलसंडी तारा पेठिया गाछी के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो किशोर और एक युवक शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है।