विभूतिपुर: भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ रामबालक सिंह संगठन ने विभूतिपुर में किया विशाल प्रदर्शन
प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और विभिन्न जनसमस्याओं के खिलाफ सोमवार को रामबालक सिंह संगठन के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रभु नारायण राय ने की, जबकि संचालन यमुना प्रसाद सिंह ने संभाला। प्रदर्शन की शुरुआत में पूर्व विधायक रामबालक सिंह को पाग और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।