विभूतिपुर: सीएचसी में ग्रामीण चिकित्सकों ने कालाजार व फाइलेरिया उन्मूलन का प्रशिक्षण लिया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य कालाजार उन्मूलन अभियान और फाइलेरिया (हाथीपाँव) नियंत्रण पर ग्रामीण चिकित्सकों को संवेदनशील और प्रशिक्षित करना था, ताकि वे सरकारी प्रयासों में अपना बहुमूल्य योगदान दे सके