विभूतिपुर: सुरौली ब्रह्मस्थान के पास मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सुरौली बावन घाट से कोरबद्धा टभका जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे सुरौली ब्रह्मस्थान से पश्चिम, सुलेश गेट से पहले एक झाड़ी में गुरुवार देर शाम करीब 20 वर्षीय युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का मुंह बंधा हुआ था और वह केवल एक जांघिया पहने था। शव के पास एक तकिया भी मिला है, जो हत्या की आशंका को और गहरा कर रहा है।