बृहस्पतिवार को समय लगभग 5:00 बजे डलमऊ कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी एवं एसडीएम सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम ने सभी लोगों से मिलजुल का त्यौहार मनाने की अपील की। इस मौके पर डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह, नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।