🔴 जबलपुर में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था अस्पताल! 23 तरह की दवाएं मिलीं, कई एक्सपायरी
📍जबलपुर के बेलखाड़ू के पास स्थित अश्वनी अस्पताल में जांच के दौरान 23 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं मिलीं। इनमें एक्सपायरी दवाएं भी शामिल थीं। अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और करीब ₹12 हजार की दवाएं जब्त की गईं।
⚠️ युवक की मौत के बाद अस्पताल सील किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल संचालिका के पास एलोपैथिक इलाज की मान्य डिग्री नहीं थी।
💉 जांच टीम को ग्लूकोज की ड्रिप भी मिली। आशंका जताई गई कि युवक को चढ़ाई गई ड्रिप में मिलाया गया इंजेक्शन एक्सपायरी हो सकता है। हालांकि, युवक की मौत का वास्तविक कारण और उसमें दवाओं की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
अब सवाल है—बिना जरूरी रजिस्ट्रेशन और मान्य डिग्री के अस्पताल में इलाज कैसे हो रहा था?
📍 स्थान: बेलखाड़ू, जबलपुर, मध्य प्रदेश
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ।
📲 Follow करें:
👉 सच तक पत्रिका News
👉 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
---
#Jabalpur #Belkhadu #MadhyaPradesh #HospitalNews #ExpiredMedicines BreakingNews SachTakPatrikaNews DeepakVishwakarma