भरथना: बकेवर के सुनबर्षा के सामने हाईवे किनारे मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी
बकेवर थाना क्षेत्र के सुनबर्षा गांव के सामने आगरा-कानपुर हाईवे किनारे शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ डोली पुत्र लल्लन सिंह निवासी पिलखना का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।