कटनी ज़िले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन का खेल खुलेआम चलता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, रेत निकासी और परिवहन के लिए मात्र 10 रुपये की रॉयल्टी टोकन जारी की जाती है, लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक अपनी जेब से अतिरिक्त रकम देकर जगह-जगह बेधड़क रेत का परिवहन कर रहे हैं।